अमीलाल बौद्ध के नेतृत्व में खैरथल से दिल्ली के लिए धम्म एवं प्रेरणा यात्रा रवाना, 60 अनुयायी हुए शामिल

खैरथल, 21 जून। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की जिला इकाई खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में रविवार सुबह अम्बेडकर भवन खैरथल से दिल्ली के लिए धम्म एवं प्रेरणा यात्रा रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं धम्म कार्यकर्ता अमीलाल बौद्ध ने किया।

यात्रा में लगभग 60 धम्म अनुयायी वातानुकूलित बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए समता, बंधुत्व, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया। जय भीम, नमो बुद्धाय और बुद्ध वंदना के उद्घोषों से अम्बेडकर भवन परिसर गूंज उठा।

सोसायटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा के दौरान दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक, समता बुद्ध विहार, बुद्ध विहार मलकागंज तथा लोटस टेंपल सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

यात्रा में मातराम बौद्ध, दुलीचंद छत्रवाल, रामबाबू जाटव (पूर्व अध्यक्ष, श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल), रघुवीर सिंह (धम्म भूमि कार्यकर्ता), मायादेवी पंवार, मक्खन लाल (सचिव, श्री जाटव समाज संस्थान), ललित जाजोरिया (युवा प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में धम्म अनुयायी एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर और तथागत भगवान बुद्ध के विचारों से जोड़ना तथा सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और मानवतावादी मूल्यों का प्रसार करना है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने