अजरका बाजार स्थित उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवरानी महेंद्र कुमारी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और राजनीतिक सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंच संयोजक एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक ने कहा कि युवरानी साहब क्षेत्र की विकासप्रेमी और जनसेविका के रूप में सदैव याद की जाएंगी। उन्होंने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, चिम्मनलाल टेलर, जितेन्द्र कौशिक सहित अन्य वक्ताओं ने भी युवरानी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम में रतीराम जाट, सुरेश यादव, मदनमोहन, नरेश भाटी, सचिन कौशिक, विरेन्द्र सोनी, हरीराम सैन, अक्षत कौशिक, दलीप सैन, मुकुट बिहारी, धीरज चौधरी, छगनलाल गुप्ता, सत्तू चौधरी, मिंटू, डिम्पल, तुलसी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत युवरानी महेंद्र कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।अजरका विकास मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सरल एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।
