जाटव समाज के नौ गांवों की बैठक आयोजित, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती

जाटव समाज के नौ गांवों की बैठक आयोजित, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती
खानपुर मेवान खैरथल तिजारा  दिनांक 03 मार्च 2026 को डॉक्टर बी.आर. ज्ञान ज्योति विकास समिति द्वारा सोडा की ढाणी, खानपुर मेवान में जाटव समाज के नौ गांवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री किशन लाल जी ने की।

बैठक में समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सचिव श्री हरिप्रसाद जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही नौ गांवों की समिति शोरखा कला की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु भी विचार-विमर्श किया गया और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह शोरखा कला में धूमधाम से मनाया जाएगा तथा सभी समाजबंधुओं ने तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री मदनलाल वर्मा, श्री हुकम चंद जी, नौ गांवों के चौधरी श्री संजय दत्त जी, श्री मामचंद जी, श्री मक्खन लाल जी, श्री जोगेंद्र सिंह जी, श्री ओमप्रकाश जी, श्री किशनलाल जी, श्री मनोहर लाल जी, श्री रामोतार जी, श्री रामधन जी, श्री दुल्ला राम जी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

1 Comments

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post