रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों को लेकर भिवाड़ी में प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों को लेकर भिवाड़ी में प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन
खैरथल-तिजारा, 27 जनवरी, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के संबंध में राजस्थान में उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रोत्साहन सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन दिनांक 29 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से बीएमए सभागार, भिवाड़ी में किया जा रहा है।

इस सेमिनार / कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में कार्यरत एमएसएमई ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं इससे जुड़े उत्पादों के विनिर्माण में संलग्न इकाइयों को अपने उत्पादन के विस्तार एवं विविधिकरण के माध्यम से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे रक्षा मंत्रालय की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर आपूर्ति कर सकें।

कार्यक्रम में भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के Director (Indigenisation Division)  पीयूष कुमार द्वारा रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, स्वदेशीकरण नीति, प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

साथ ही राजस्थान सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पी.एन. शर्मा द्वारा राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, प्रोत्साहनों एवं सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

एमएसएमई ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं इससे संबंधित उत्पादों के विनिर्माण में कार्यरत सभी इकाइयों से अनुरोध है कि वे भारत सरकार के रक्षा क्षेत्र के विशेष विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु उक्त सेमिनार / कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने