डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस भर्ती तैयारियों की समीक्षा की, भर्ती दौरान अभ्यर्थियों को उचित ब्रीफिंग और चिकित्सा सुविधाओं के दिए निर्देश


जयपुर, 5 दिसम्बर। राजस्थान पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी जिलों के अधिकारियों से की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शीसुरक्षित और व्यवस्थित होनी चाहिए।

डीजीपी श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की पहले से ही उचित ब्रीफिंग दी जाए ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान मेडिकल टीम की आवष्यक उपकरणों व दवाईयों के साथ मौके पर मौजूदगी सुनिश्चित की जाएजिससे भर्ती के दौरान किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति का तत्काल उपचार हो सके। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला उम्मीदवारों की सुविधा के लिए महिला चिकित्सक भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था ऐसी हो जिससे अभ्यर्थियों को सहज और सुरक्षित माहौल मिले तथा भर्ती प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे।

पुलिस मुख्यालय के वीसी हॉल में आयोजित इस वीसी में एडीजी (भर्ती) विपीन पांडेएडीजी रूपिंदर सिंहआईजी एस परिमलाआईजी प्रफुल्ल कुमारएसपी आसूचना सतवीर सिंहएसपी शांतनु कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे वहीं जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post