अभिभाषक संघ कोटकासिम में यशपाल सिंह गोठवाल निर्विरोध सचिव निर्वाचित

कोटकासिम: अभिभाषक संघ कोटकासिम की कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार सचिव पद पर एक बार फिर सर्वसम्मति की तस्वीर देखने को मिली। दिनांक 9 दिसंबर 2025 को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में श्री यशपाल सिंह गोठवाल (एडवोकेट) को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके पक्ष में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न भरने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया।

संघ के सदस्यों ने उनके अनुभव, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी। अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि गोठवाल अपने कार्यकाल में संघ के हित में नई ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग : अमित कुमार, कोटकासिम

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post