विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 : जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन आवेदन में उल्लेखनीय प्रगति
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में 38.36% से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण
खैरथल-तिजारा, 18 नवंबर। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण, सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरे राज्य में सक्रिय रूप से चल रही है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पिछले 15 दिनों में घर–घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं तथा उन्हें इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि प्रपत्र कैसे भरा जाए और किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति लगातार बढ़ रही है और अब तक 299111 करोड़ गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अब तक 38.36 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है जो की राज्य के एवरेज से लगभग 4% से अधिक है। यह उपलब्धि जिले के बूथ लेवल अधिकारियों एवं चुनाव व्यवस्थापन तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।जानिए आज के बेस्ट BLO को
![]() |
| देशराज यादव |
![]() |
| BLO संदीप कुमार |
![]() |
| BLO जफरुद्दीन |
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी इस पूरे अभियान की धूरी है। उनके द्वारा ही घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है । उनकी भूमिका अहम है और इस बात को ध्यान में रखते हुए बेस्ट बीएलओ ऑफ़ द डे कि तर्ज पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है कि जिलें में दैनिक रूप से अधिक प्रगति दिखाने वाले बूथ स्तरीय अधिकारी को बेस्ट बीएलओ ऑफ़ द डे के नाम से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किशनगढ़बास विधानसभा के करवड़ गांव भाग संख्या 91 के बीएलओ संदीप कुमार ने अपने गांव के कुल 1487 मतदाताओं में से 1064 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, मुंडावर विधानसभा के दौलतसिंह पुरा गांव भाग संख्या 29 के बीएलओ देशराज यादव ने अपने गांव के कुल 1344 मतदाताओं में से 847 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन, तिजारा विधानसभा के हसनपुर माफी गांव भाग संख्या 220 के बीएलओ जफरुद्दीन ने अपने गांव के कुल 1164 मतदाताओं में से 604 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कर अपने विधानसभा में सर्वाधिक प्रगति से कार्य किया।


