खैरथल में 6 दिसम्बर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

खैरथल में 6 दिसम्बर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
खैरथल। शहीद भगतसिंह की शान में तथा गौमाता के सम्मान में लायन्स क्लब खैरथल शक्ति द्वारा आगामी 6 दिसम्बर 2025, शनिवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नाक-कान-गला (ईएनटी) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री अग्रवाल भवन, रेलवे स्टेशन के पास, अग्रेशन चौक, मातोर रोड, खैरथल में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में अनुभवी ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पंकज गोयल (M.S. ENT) द्वारा नाक, कान और गला संबंधी जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी रक्तवीरों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दें। रक्तदान हेतु पूर्व पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए 9929340650 और 8107961125 पर संपर्क किया जा सकता है।

शिविर संयोजक चेतन तनवानी, भाई मोंटी हरसौली, राजवीर चौधरी, जीतू चंदानी, निखिल राजोरिया मुण्डावर, राजेंद्र चौधरी सहित टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम समाजसेवा को समर्पित है और इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त एवं स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना है।

लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन करमचंद वरियानी, सचिव लायन आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन सुमित तनेजा, MJF लायन अभिषेक गोयल, लायन अनिल मानसिंघानी ने जानकारी दी कि सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हैं तथा आमजन से अधिक सहभागिता की अपील की है

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post