विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तृतीय दिवस तक जिले में 82,441 गणना प्रपत्रों का वितरण

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
तीन दिवस में 82,441 गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण

खैरथल-तिजारा, 4 नवंबर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026  कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क कर उनके मतदाता विवरण का सत्यापन एवं अद्यतन किया जाएगा।

कार्यक्रम के आरंभ होने के पश्चात तृतीय दिवस तक किशनगढ़-बास विधानसभा क्षेत्र में 25676, तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 30135 तथा मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 26630 गणना प्रपत्र वितरित किए गए। इस प्रकार तीन दिन में कुल 82441 गणना प्रपत्र जिले में घर-घर पहुंचाए गए।

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भरने को प्राथमिकता दें, जिससे प्रक्रिया और अधिक सहज एवं पारदर्शी बन सके।

इस विशेष अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अद्यतन, सटीक एवं त्रुटि रहित बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का सुगमता से उपयोग करने का अवसर मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने