एशियन रोइंग चैंपियनशिप में भीम सिंह ने जीता रजत पदक... चिरूनी (सोडावास)का है विजेता
संवाददाता: देवराज मीणा मुंडावर,प्रगति न्यूज़
23 वी एशियन रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 25 तक हाई- पोंग वियतनाम में किया गयाजिसमे मुंडावर उपखण्ड के गाँव चिरुनी(सोडावास) निवासी एशियन गेम्स मेडलिस्ट भीम सिंह ने रजत पदक अ ने नाम किया । भीम सिंह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं ।इस चैंपियनशिप में भीम सिंह ने M8+ में खेलते हुए रजत पदक देश के नाम किया । उनकी टीम का मुकाबला उज्बेकिस्तान और वियतनाम के साथ बहुत ही शानदार रहा और बहुत ही रोमांचक प्रदर्शन रहा । हाल ही में भीम सिंह ने सीनियर नेशनल में M2- और M8+ में दो इवेंट में हिस्सा लिया था और 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे ।इस प्रकार उनका नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शन काफ़ी शानदार रहा है ।
