खुले कुएं में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल — प्रशासन की लापरवाही उजागर, अब तक नहीं ढका कुआँ

खैरथल-तिजारा, 13 अक्टूबर, ग्राम दादरहेड़ा में आज एक बड़ी लापरवाही के चलते महिला बबिता देवी पत्नी श्री राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, बबिता देवी गांव में स्थित एक सूखे व खुले कुएं में गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल अलवर के राजीव गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

इस घटना की जानकारी जाटव वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि इसी कुएं में लगभग ढाई वर्ष पूर्व सतीश पुत्र गिरधारी जाटव की गिरने से मौत हो चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने कुएं को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों और सूचनाओं के बावजूद ग्राम पंचायत और नगर परिषद खैरथल ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। इससे यह साफ झलकता है कि अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता आमजन की जान पर भारी पड़ रही है।

अब जब एक और जान जोखिम में पड़ी है, तो ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, उपखंड अधिकारी, और नगर परिषद आयुक्त को सख्त चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस कुएं को ढकने व सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए, तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

लोगों का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्थानीय निकायों की अनदेखी कहीं भ्रष्टाचार और मिलीभगत का परिणाम तो नहीं?
अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसी लापरवाही आमजन की जान लेती रहेगी?

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post