अलवर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
🔹 पात्रता:
गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के पात्र, अनुभवी विषय विशेषज्ञ
(सेवानिवृत्त कार्मिक / निजी अभ्यर्थी) आवेदन कर सकते हैं।
🔹 कार्य का स्वरूप:
गेस्ट फैकल्टी के रूप में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को कोचिंग सुविधा प्रदान करनी होगी।
(यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी।)
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि:
🗓️ 10 अक्टूबर 2025
🔹 आवेदन कहाँ करें:
संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय या राजकीय छात्रावास में
निर्धारित प्रारूप, आवश्यक दस्तावेजों एवं शपथ पत्र सहित आवेदन जमा कर सकते हैं।
🔹 अधिक जानकारी हेतु:
जिला कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय अथवा विभाग के राजकीय छात्रावासों से संपर्क करें।

Post a Comment