भिवाड़ी के कहरानी में बनेगा चिड़ियाघर, क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा): भिवाड़ी क्षेत्र के कहरानी में चिड़ियाघर (जूलॉजिकल पार्क) बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चिड़ियाघर के लिए प्रस्तावित स्थल का हाल ही में निरीक्षण किया गया, जिससे परियोजना को गति मिलने की संभावना है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर के लोकसभा सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी के चहुमुखी विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चिड़ियाघर की स्थापना न केवल क्षेत्र की जैव विविधता को बढ़ावा देगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा।

यह परियोजना भिवाड़ी को एक नई पहचान दे सकती है और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post