राजस्थान के राज्यपाल का बड़ा बयान: "रेपिस्ट को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए"


राजस्थान के राज्यपाल का बड़ा बयान: "रेपिस्ट को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए"

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रेप और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए और फिर छोड़ देना चाहिए, ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगे।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए उनकी पिटाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों में भाई-बहन की भावना को मजबूत करने के लिए शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे लड़कियों को सम्मान की नजर से देखा जाए।

राज्यपाल के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे कड़े कानूनों की जरूरत पर जोर देने वाला बयान मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवादास्पद बता रहे हैं।

आप इस बयान पर क्या सोचते हैं? क्या इससे अपराधों में कमी आ सकती है?

Post a Comment

Previous Post Next Post