देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक - राज्यपाल

जयपुर23 फरवरी। अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में चिड़ावा के भोमपुरा गांव में रविवार को झुंझुनू में लखपति सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

राज्यपाल बागड़े ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "अब महिलाओं के विमान उड़ाने का समय आ गया है। यदि वे ठान लेंतो कोई कार्य उनके लिए असंभव नहीं है।" उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों को शिक्षित करनेकौशल विकास करने और डेयरी व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्री बागड़े ने विश्वास जताया कि आज की लखपति दीदी आने वाले समय में करोड़पति दीदी बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने  लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए गए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post