नेशनल हाइवे 48 पर लगा लंबा जाम, अधिकारी तक फंसे

नेशनल हाइवे 48 पर लगा लंबा जाम, अधिकारी तक फंसे

बहरोड़, जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर शनिवार शाम को बहरोड़ में भीषण जाम की स्थिति बन गई। बाबा भास्करानंद मंदिर के पास से जयपुर की तरफ लगभग 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसमें जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे वाहन फंस गए। इस जाम में आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फंस गए। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहन चालक जल्दबाजी में यातायात नियमों की अवहेलना करने लगे। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस की टक्कर ट्रेलर से हो गई। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को अन्य वाहनों में शिफ्ट कर भेजना पड़ा।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post