कंगना के खिलाफ UP में केस दर्ज, कोर्ट ने भेजा नोटिस

UP में बुलंदशहर के MP-MLA कोर्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। किसान नेता गजेंद्र शर्मा ने कंगना के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गजेंद्र शर्मा 'भारतीय किसान यूनियन' के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री है। किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में किसान नेता ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने कंगना को नोटिस जारी करके 25 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post