मुंडावर क्षेत्र के गाँव जाट भगोला में समाज सेवा युवा शक्ति संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मुंडावर क्षेत्र के गाँव जाट भगोला में समाज सेवा युवा शक्ति संगठन  कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड @जयपुर भूमि (मुंडावर)
 मुंडावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जाट भगोला में रविवार को समाज सेवा युवा शक्ति संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

 संगठन गरीब बेटी की शादी एवं गरीब परिवार की आर्थिक सहायता में सहयोग करता हैं।कार्यालय अहीर भगोला मोड पर खोला गया है।

 उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चौधरी सरपंच अजरका, देवेंद्र सरपंच जाट भगोला, अप्पेराम गुर्जर  सरपंच बासनी, एवं संदीप शेरसिंह सरपंच तिगांवा मौजूद रहे।
 उद्घाटन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एनपीएस विजय मेहलावत एवं पूर्व सरपंच नेमी गवारिया रहे। 
इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जाट भगोला से इस मौके पर मोनू दहला, सचिन तंवर, दिनेश, प्यारेलाल, संदीप, सोनू, संजय, दीपक, आशीष, जसवंत, रोहित, विकास, हरीश नेहरा, जितेंद्र, सुमित, रिंकू, अजय पाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post