इस सम्मेलन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामचरण वर्मा करेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) माननीय रमेश कुमार मेघ शिरकत करेंगे।
इसके अतिरिक्त, विशिष्ट अतिथियों में श्रीमान ओम शंकर वर्मा (सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग), श्रीमती रेखा यादव (जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, मुख्यालय खैरथल तिजारा) और श्रीमान चंद्रभान यादव (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, किशनगढ़ बास) उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने जानकारी दी है कि इस सम्मेलन में समस्त आमंत्रित प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य को आमंत्रित किया गया है। संघ की ओर से सभी शिक्षकों और शिक्षाविदों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में पधारकर आयोजकों को अनुगृहीत करें।
निवेदक की ओर से जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी, जिला खैरथल तिजारा ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।
