ब्रेकिंग न्यूज़: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अलवर सहित कई जिलों के एसपी बदले


अनिल बजाज, ब्यूरो चीफ--खैरथल-तिजारा:
राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अलवर, भिवाड़ी और मुंडावर जैसे अहम स्थानों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

अलवर के पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह अब सुधीर चौधरी को नया एसपी अलवर नियुक्त किया गया है। सुधीर चौधरी का तबादला अब अलवर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, मुंडावर उपखंड में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सृष्टि जैन को नया उपखंड अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए यह नियुक्ति मानी जा रही है।

इसके साथ ही भिवाड़ी में भी नई तैनाती हुई है। प्रशांत किरण को भिवाड़ी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भिवाड़ी में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन हमेशा सतर्क रहता है, और प्रशांत किरण से बेहतर नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

यह प्रशासनिक बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अहम माने जा रहे हैं।

प्रगति न्यूज़ |



 


Bharat Ka Apna Payments App-a UPI Payment App! 

Flat Rs 20 Cashback on Prepaid Mobile Recharge of Rs 199 and Above