भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकारणी विस्तार सभा का हुआ आयोजन

भीम आर्मी का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना ---भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा

अनिल बजाज -- (प्रगति न्यूज़) ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा

जहां अपने अधिकार मांगने पर नहीं मिले तो अपने अधिकार को छीनकर लेने की भी हिम्मत रखती है भीम आर्मी -- जिला अध्यक्ष छंगा राम


आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारणी का विस्तार करने के उद्देश्य से सभा का आयोजन किया गया जिसमें भीम आर्मी के सभी पदाधिकारियों का माला व पटका पहना कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरा ने कहा कि भीम आर्मी का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ना होगा और उनकी आवाज को इस गूंगी, बहरी ,तानाशाही ,सरकार तक पहुंचाना होगा। और कहा कि भीम आर्मी लगातार समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रही है और हमें अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष खैरथल - तिजारा छंगा राम जी ने कहा कि भीम आर्मी समाज में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। और हमें अपने अधिकार के लिए लड़ना चाहिए जहां अधिकार मांगने से नहीं मिले वहां हमें अपना अधिकार छीनकर ले लेना चाहिए इतनी हिम्मत हमारी भीम आर्मी रखती भी है।उन्होंने कहा कि हमें समाज के लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता समाज के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भीम आर्मी  ब्लॉक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष छंगा राम की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा रामकुमार जी और ब्लॉक उपाध्यक्ष तिजारा घनश्याम जी और कोट कासिम ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सामरिया और ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित कुमार , ब्लॉक सचिव धर्मेन्द्र को नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार जी ने भीम आर्मी के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम में भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान सुरेन्द्र मेहरा, जिला अध्यक्ष कोटपुतली-बहरोड़ मुकेश गोठवाल, जिला अध्यक्ष खैरथल-तिजारा छंगाराम, जिला सचिव टिंकू वर्मा, जिला कार्य कारणी सदस्य मनीष शामदिया, धर्मवीर, समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।


 


Bharat Ka Apna Payments App-a UPI Payment App! 

Flat Rs 20 Cashback on Prepaid Mobile Recharge of Rs 199 and Above