✍️ प्रगति न्यूज डेस्क
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार को पांच प्रमुख विभागों में होने वाली भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इन भर्तियों के लिए आयोग ने हाल ही में 17 जुलाई को विज्ञापन जारी किया था, जिनके तहत कुल 12,121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग सचिव के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं वर्ष 2026 के अप्रैल से जुलाई माह के मध्य आयोजित की जाएंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आयोग समयानुसार जारी करेगा।
📝 प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
🔹 5 अप्रैल 2026
➡️ उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग - ग्रुप-1) — 1015 पद
🔹 19 अप्रैल 2026
➡️ पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) — 1100 पद
➡️ सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) — 281 पद
🔹 31 मई से 16 जून 2026
➡️ प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) — 3225 पद
🔹 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026
➡️ वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) — 6500 पद
🖥️ ऑनलाइन आवेदन तिथि—
पद का नाम | आवेदन प्रारंभ | आवेदन समाप्ति |
---|---|---|
सहायक कृषि अभियंता | 28 जुलाई 2025 | 26 अगस्त 2025 |
पशु चिकित्सा अधिकारी | 5 अगस्त 2025 | 3 सितंबर 2025 |
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर | 10 अगस्त 2025 | 8 सितंबर 2025 |
प्राध्यापक एवं कोच | 14 अगस्त 2025 | 12 सितंबर 2025 |
वरिष्ठ अध्यापक | 19 अगस्त 2025 | 17 सितंबर 2025 |
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें और आवेदन तिथि से पहले सभी दस्तावेज़ तैयार रखें।
📌 अधिक जानकारी हेतु देखें: www.rpsc.rajasthan.gov.in