कोटा | 27 मई 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम आज, बुधवार 28 मई 2025 को कोटा से जारी किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।
श्री दिलावर ने ट्वीट में बताया कि "राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम कल 28 मई 2025 को कोटा से जारी किया जाएगा।" बोर्ड द्वारा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाने की संभावना है।
छात्र परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी लिंक एक्टिव किया जाएगा।
परिणाम चेक करने के लिए जरूरी जानकारी:
- रोल नंबर
- जन्म तिथि (यदि आवश्यक हो)
महत्वपूर्ण लिंक:
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट. छात्रों से अनुरोध:
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश न करें।