हरियाणा में कांग्रेस की सरकार क्यों नही बन पाई दलित किसान जवान की विरोधी पार्टी फिर से सत्ता में कैसे आई:- हनुमान बेनीवाल

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री के दावेदारों और विशेषकर एक परिवार के अति- उत्साह और घमंड तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव नही लड़ने के कारण आज वहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से वंचित हो गई क्योंकि लोक सभा चुनाव में जब इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी राजनैतिक दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो एनडीए ने  हांफते - हांफते अपनी सरकार केंद्र में बनाई मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के दलों के साथ कांग्रेस ने रुचि नहीं दिखाई और आज यह परिणाम देखने को मिला जबकि हरियाणा का किसान,जवान और दलित भाजपा की नीतियों और शासन के खिलाफ था लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक राय और एक साथ होकर चुनाव नही लड़ने की वजह से पुन: हरियाणा के किसानों,दलितों और युवाओं को निराशा हाथ लगी !  हालांकि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है मगर फिर भी कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अब गंभीरता से सोचने की जरूरत है, हनुमान बेनीवाल

 


Bharat Ka Apna Payments App-a UPI Payment App! 

Flat Rs 20 Cashback on Prepaid Mobile Recharge of Rs 199 and Above