कीरतसिंहपूरा में कुड़ी वाले बाबा के 13वें विशाल भंडारे का आयोजन, प्रधान नंदराम ओला का हुआ भव्य स्वागत

किरतसिंहपूरा। ग्राम कीरतसिंहपूरा स्थित नारायणदास मंदिर (कुड़ी वाले बाबा) में रविवार को 13वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं भंडारा समिति द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं भामाशाह प्रधान नंदराम ओला का बैंड-बाजों और घोड़ी पर बैठाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मंच पर प्रधान नंदराम ओला को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में प्रधान नंदराम ओला ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा, "आप लोगों ने जो मुझे सम्मान और विश्वास दिया है, मैं इस साफे की लाज हमेशा रखूंगा और जीवनभर आपकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।"

ग्रामीणों ने बताया कि नंदराम ओला ने अपने निजी खर्चे से मंदिर परिसर में भवन एवं चबूतरे का निर्माण करवाकर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे सदैव मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मनोज सरपंच, पूर्व सरपंच राजा, मनफूल, कमलेश, सांवलराम, गुरदयाल, गोकुल पंच, गोपी हवलदार, रोताश, राजेंद्र, राकेश पहलवान, किशनलाल, धूमी, सुबेसिंह मास्टर, सुबेसिंह पहलवान, संतराम ओला, जगराम पंच, रामनिवास हवलदार, शेरसिंह, महेंद्र तुलेड़ा, सुरेंद्र राजपुरा, हवासिंह सहित समस्त भंडारा समिति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post