कोटकासिम। पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कुमारी सांगवान ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज सभी ने लोकतंत्र का चीरहरण होते देखा है। बौखलाई भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए निर्वाचित सदस्यों को जबरन उठाने का प्रयास किया और कैमरे लगवाकर मतदान के लिए भेजा गया
विनोद कुमारी सांगवान ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत जनता के फैसले से तय होती है, लेकिन जब चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े होने लगें तो मन बेहद व्यथित होता है। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो हुआ, वह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि उन्हें हराने के लिए भले ही कितने भी प्रयास किए गए हों, लेकिन उनके हौसले और जनसेवा के संकल्प को कोई नहीं हरा सकता। वह इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी।
विनोद कुमारी सांगवान ने अपने संघर्ष का संदेश देते हुए कहा, "पद छिन सकता है, हौसला नहीं, रास्ते रोके जा सकते हैं, लेकिन संघर्ष नहीं।"

Post a Comment