जाटव समाज अगर खैरथल मुख्यालय नहीं रहा तो 2 अप्रैल की पुनरावृत्ति संभव: मदन लाल वर्मा


खैरथल: जाटव समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मदन लाल वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर खैरथल को जिला मुख्यालय से वंचित किया गया, तो समाज में गहरी नाराज़गी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हालात बिगड़े तो 2 अप्रैल जैसे आंदोलन दोबारा देखने पड़ सकते हैं।

वर्मा ने कहा कि खैरथल की जनता ने लंबे समय से संघर्ष किया है और अब किसी भी कीमत पर मुख्यालय को अन्यत्र ले जाना बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सभी समाज के लोगों से एकजुट रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की।

👉 उन्होंने सरकार को सचेत किया कि खैरथल की अनदेखी करना राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से भारी पड़ सकता है।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post