मुण्डावर थाना क्षेत्र के खानपुर अहीर में गौ तस्करी पकड़ी, गो रक्षकों ने रोकी पिकअप, पुलिस ने गायों को कब्जे में लिया

मुण्डावर। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में गुरुवार को गो रक्षकों ने एक पिकअप वाहन (नंबर RJ 02 GB 6623) को रोककर उसमें भरी गई गायों और बछड़ों को तस्करी से बचाया

जानकारी के अनुसार, गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष एवं मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह पूनिया (गज्जू) मोनू यादव ने बताया कि वाहन संदिग्ध हालत में गुजर रहा था। संदेह होने पर जब गो रक्षकों ने उसे रुकवाया, तो वाहन में कई गायें व बछड़े भरे हुए मिले

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित मवेशियों को कब्जे में लेकर थाना मुण्डावर ले जाया गया।

गजेन्द्र सिंह पूनिया ने आरोप लगाया कि यह दूसरी बार वही व्यक्ति गौ तस्करी करते पकड़ा गया है, और उन्हें आशंका है कि पुलिस सांठगांठ कर आरोपितों को छोड़ सकती है

गो रक्षकों ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे और गौ तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post