जिला परिषद की साधारण सभा में गर्मा-गर्मी:

जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख बलबीर छिल्लर पर साधे निशाने, बोले—“पहले शेर थे अब भीगी बिल्ली बन गए”

अलवर, जिला परिषद की साधारण सभा बैठक सोमवार को उस समय गर्मा गई जब कई जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। बैठक के दौरान एक सदस्य ने कहा—“पहले शेर थे अब भीगी बिल्ली बन गए।” इस पर प्रमुख बलबीर छिल्लर मुस्कुराते रहे और माहौल कुछ देर तक हल्का-फुल्का बना रहा।

इसी बीच पार्षद संदीप यादव प्याज की माला लेकर पहुंचे और सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के बावजूद किसान मार झेल रहा है, फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।

सभा में कई जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं, सड़क निर्माण, जलसंकट और बिजली कटौती के मुद्दे भी उठाए।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post