खैरथल नगर परिषद की जमीन पर दोबारा कब्जा, कांग्रेस पार्षदगण ने जताया विरोध

खैरथल: आज नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी कांग्रेस के सभी पार्षदगणों के साथ नगर परिषद खैरथल के खसरा नंबर 153, 154, 155, 156, 157 (कुल रकबा 16 बीघा 6 बिस्वा) पर पहुँचे। कुछ समय पूर्व पत्रकारों व स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि पूर्व पार्षद एवं स्वयं को किसान नेता बताने वाले टिल्लू शर्मा ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।

नगर परिषद खैरथल की टीम ने पहले भी इस जमीन से अतिक्रमण हटाकर बोर्ड लगाया था, लेकिन बताया जा रहा है कि टिल्लू शर्मा ने मंत्री व पूर्व विधायक की नज़दीकी का फायदा उठाकर दोबारा कब्जा कर लिया और उस पर बाजरे की फसल बो दी।

आज मौके पर पहुँचे कांग्रेस पार्षदगणों ने देखा कि जमीन पर बाजरे की फसल खड़ी है। इस पर सभी पार्षदगणों ने मीडिया के माध्यम से नगर परिषद प्रशासन से फसल की नीलामी कर उसकी आय नगर परिषद की आय में शामिल करने तथा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान पार्षद रामचंद्र कामरेड, राजेंद्र चौधरी, मनोज बुराहडिया, राहुल रसगोन, अभिषेक हैडाऊ, मुशर्रफ खान, गुड्डन शर्मा, महेंद्र सिंह, गुलशन यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post