Top News

विचार गोष्ठी कर मनाई ललई सिंह यादव की 115वीं जयंती

विचार गोष्ठी कर मनाई ललई सिंह यादव की 115वीं जयंती

संवाददाता:अमित कुमार, कोटकासिम 

रेवाड़ी,महान सामाजिक कार्यकर्ता उत्तर भारत के पेरियार कहे जाने वाले ललई सिंह यादव जी की 115वीं जयंती रेवाड़ी के यादव भवन में बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर जिले के अनेक सामाजिक संगठनों के  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन संघर्ष और समाज जीवन में उनके योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।  लाल दास  ने पेरियार ललई सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं में विशेष रूप से बाबू जगजीत सिंह, काशीराम आचार्य, रामेश्वर दयाल जांगड़ा, नाहर सिंह, डॉ पूनम यादव, ईश्वर सिंह, रामौतार एकलव्य, के के मूलनिवासी, माता रमाबाई अम्बेडकर संस्था के प्रधान बुधराम पंवार व मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल कबीरपंथी ने पेरियार ललई सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 'यादव कल्याण सभा रेवाड़ी' के अध्यक्ष रामबीर यादव ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमें ललई सिंह यादव के विचारों को घर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए मूलनिवासी संघ का आभार व्यक्त किया। और इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने ललई सिंह यादव के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा पर जोर देने, अंधश्रद्धा त्यागकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जातीय श्रेष्ठता छोड़कर भाईचारा कायम करने व तमाम संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। 

दिनाँक- 31-08-2025

 के के मूलनिवासी रेवाड़ी हरियाणा 7015045894

Post a Comment

Previous Post Next Post