अभिभाषक संघ कोटकासिम ने अदालत कार्य बहाल किया


खैरथल-तिजारा, 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशों पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की मध्यस्थता में प्रशासन एवं अभिभाषक संघ कोटकासिम के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध समाप्त हो सका।

अभिभाषक संघ द्वारा 6 फरवरी से अदालत कार्य का स्थगन किया हुआ था, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन के प्रयासों और संवाद के माध्यम से अब इस गतिरोध का समाधान निकल गया है।

वार्ता के उपरांत अभिभाषक संघ कोटकासिम ने कार्य स्थगन को निलंबित करते हुए अदालतों में नियमित कार्य प्रारंभ करने की सूचना जारी की है। इस निर्णय से आमजन को राहत मिलेगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।

वार्ता के दौरान उपखंड अधिकारी रेखा यादव, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भगवान यादव, शीतल प्रसाद चौधरी, दुलीचंद यादव, यशपाल गोठवाल, नवीन यादव, विकास यादव, सुनील यादव, आनंद राव, खुर्शीद, रणवीर, गिरधारी सहित अन्य वरिष्ठ वकील मौजूद रहे।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post