मेरठ में शर्मनाक वारदात: बुर्के में जा रही महिला को युवक ने जबरन किया किस, CCTV में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुहैल नाम के युवक ने सरेआम बुर्के में जा रही एक महिला को जबरन किस किया और मोटरसाइकिल से फरार हो गया। यह शर्मनाक घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने सुहैल को मीडिया के सामने पेश किया, तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगने लगा।

इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर पुलिस हर छेड़खानी और महिलाओं से बदसलूकी के मामले में ऐसी ही तत्परता दिखाए, तो शायद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त बन सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post