खैरथल में SC/ST वर्ग की आम सभा 31 मार्च को, अंबेडकर जयंती महोत्सव पर होगी चर्चा


खैरथल-तिजारा। शहर में समस्त SC/ST वर्ग की एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह सभा अंबेडकर भवन (जाटव समाज), हरसौली रोड, अंबेडकर रोड, खैरथल में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

सभा का मुख्य उद्देश्य की 135वीं जयंती महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श करना है। आयोजन समिति के अनुसार, इस दौरान जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न सामाजिक सहभागिता विषयों पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. आर. अंबेडकर जयंती आयोजन समिति, खैरथल-तिजारा द्वारा सभी समाज बंधुओं से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर सभा को सफल बनाएं और अपने सुझाव प्रस्तुत करें।

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र रसगोन ने बताया कि यह सभा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post