पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन 7 दिसम्बर को: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में होगा आयोजन

पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन 7 दिसम्बर को: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में होगा आयोजन

खैरथल-तिजारा, 2 दिसंबर । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में पूर्व विद्यार्थियों का भूतपूर्व छात्र सम्मेलन-2025 (Alumni Meet) आगामी 7 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे विद्यालय प्रांगण में प्रारंभ होगा।

विद्यालय के पीएम प्राचार्य के.के. जोशी ने सभी भूतपूर्व छात्रों से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस मिलन समारोह को सफल बनाएं। यह सम्मेलन पूर्व विद्यार्थियों को पुनः अपने विद्यालय परिसर से जुड़ने, साथी छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात करने तथा विद्यालय की प्रगति में योगदान साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post