◆श्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री और आठ अन्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। कहा-- मजबूत न्याय व्यवस्था, विकसित भारत का मुख्य आधार।
◆ प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में, देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कहा--वे आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
◆ रिदम सांगवान और उज्जवल मलिक की भारतीय जोड़ी ने काहिरा में आई.एस.एस.एफ. निशानेबाजी विश्वकप में पहला स्वर्ण पदक जीता।
◆ और ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के पुरूष सिंगल्स में यानिक सिनर ने डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
◆ पीएम मोदी आज भारत मंडपम में परीक्षा पर करेंगे चर्चा।
◆ बिहार के जाति आधारित सर्वे पर SC में आज सुनवाई।
◆ मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस पर SC में आज सुनवाई।
◆ राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के अररिया में।
◆ मुनव्वर फारूकी बने 'बिग बॉस 17' के विनर।
◆ शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, आज भी राहत नहीं।
◆ भारत को झटका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर पहुंचा।
