7 अक्टूबर को यहां लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर
खैरथल-तिजारा, 6 अक्टूबर। शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 7 अक्टूबर को नगर परिषद खैरथल के वार्ड 25 27 एवं ग्राम लिसाना, नांगल मोजिया, रायपुर मेवान हेतु अंबेडकर धर्मशाला में किशनगढ़ बास रोड नांगल मोजिया, नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 34,35,36 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में, नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 1 से 25 हेतु फॉलो अप शिविर सभागार नगर परिषद तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 6,7 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 1 से 5 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 23,24 हेतु गरीब नाथ मंदिर किशनगढ़ बास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Post a Comment